पथरिया: पथरिया थाना पुलिस ने बुजुर्ग पति-पत्नी की मदद की, थाने बुलाकर राशन और अन्य सामग्री दी
Patharia, Damoh | May 14, 2025 पथरिया के वार्ड 15 में रहकर तंगहाली का जीवन यापन कर कई समस्याओं से परेशान बुजुर्ग पति-पत्नी की मदद को पथरिया थाना पुलिस आगे आई है। मीडिया में खबर सामने आने के बाद आज बुधवार शाम करीब 6 बजे पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बुजुर्ग धनीराम और उनकी पत्नी मीराबाई को पुलिस थाना बुलाकर मदद की,पुलिस ने ससम्मान थाने में बैठाकर राशन,फल,कपड़े और अन्य सामान भेंट किया