पथरिया: पथरिया के वार्ड 15 में बुजुर्ग दंपति नारकीय जीवन जीने को मजबूर, योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा
Patharia, Damoh | May 14, 2025 पथरिया नगर के वार्ड 15 में एक बुजुर्ग दम्पत्ति पिछले कई सालों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं,बुजुर्ग धनीराम काछी अपनी पत्नी मीराबाई के साथ घासफूस की झोपड़ी में रहते जिन्हें कभी किसी शासकीय योजना का लाभ नही मिला,इनके पास खुद का घर तक नही है ,न पेंशन मिलती और न राशन मिलता जिससे यह लोग तंगहाली का जीवन गुजर कर रहे हैं।