अररिया में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
अररिया में बाइक चोरी की घटनाओं के खिलाफ आरएस थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और टावर डाटा के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान अररिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
#ArariaNews
#BikeChorGiroh
#ArariaPolice
#BreakingNews
#BiharNews
#CrimeNews
#RSthana
#BikeTheft
#NavBihar24
#LatestNews
Araria, Araria | Sep 2, 2026