अररिया पुलिस अधीक्षक के द्वारा नगर थाना अररिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, आगंतुक पंजी, लंबित कांडों की समीक्षा, महिला हेल्प डेस्क, CCTNS,सीसीटीवी व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया। तथा आमजन के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक एवं जनहितकारी व्यवहार बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
Araria, Araria | Sep 2, 2026