बरेली: किला के बाकरगंज में पिता की मौत के बाद बेटे-बहू ने घर पर किया कब्जा, विधवा को पीटकर घर से निकाला
किला के बाकरगंज में पिता की मौत के बाद बेटे-बहू ने घर पर कब्जा करने के बाद विधवा महिला को पीटकर निकाल दिया। वहीं थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर विधवा महिला परवीन ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत करते हुए बताया कि उनके आठ माह पहले उनके पति शब्बीर खां बीमार थे इस दौरान छोटे बेटे ने पड़ोसन से प्रेम विवाह कर लिया, जब बेटे को घर में रहने से मना किया तो वह किराए के मकान में रहने लगा। मगर महिला के पति के मरने के बेटे-बहू ने मकान पर कब्जा कर लिया।