बरेली: प्रमुख मांगों को लेकर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रमुख मांगों को लेकर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। उन्होंने प्रमुख मांगों में विधवा पुत्रवधू को पारिवारिक पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की। वहीं, सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी और संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति बरेली मंडल के संयोजक जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्य मांगे है कि 30 जून 31 दिसंबर को रिटायर्ड होने वालों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है।