पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवनंदन साव ने ग्राम पंचायत खिरीयावां वासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं
औरंगाबाद।दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य देवनंदन साव ने ग्राम पंचायत खिरीयावां की जनता और पूजा में पधारे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी ग्राम खिरीयावां स्थित माँ दुर्गा स्थान में बड़े ही धूमधाम से माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।देवनंदन साव ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर उसे सफल बनाएं।