आज़मगढ़: सम्मोपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल, एक की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
थाना सिधारी क्षेत्र के हैदराबाद उर्फ़ छतवारा गांव निवासी शुभम यादव पुत्र आशीष यादव सोमवार की रात अपने मौसा प्रकाश यादव के साथ बाइक पर बैठ कर अपनी मां के लिए खाना लेकर शारदा अस्पताल ले जा रहा था। जहा मां भर्ती है | जैसे ही सम्मोपुर मोड़ पर शारदा अस्पताल के पास पहुंचा ही था कि तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।