परिहार: परिहार सीओ मोनी कुमारी पर निलंबन की कार्रवाई तय
सीतामढ़ी जिले के परिहार अंचल की प्रभारी अंचल अधिकारी मोनी कुमारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई तय मानी जा रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में संकल्प जारी किया है। अपर समाहर्ता द्वारा छह जनवरी 2025 को किए गए औचक निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिली थीं। निरीक्षण टिप्पणी का अनुपालन नहीं करने और असंतोषजनक स्पष्टीकरण के बाद विभाग ने उनके विरुद्ध विभा