परिहार: महादेवपट्टी गांव में सड़कों पर भरा बाढ़ का पानी, लोगों का आवागमन हुआ मुश्किल
परिहार प्रखंड के महादेवपट्टी गांव की सड़कों पर बाढ़ का पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई घरों के आंगन और रास्तों में पानी भर गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल यही स्थिति बनती है। लोगों ने प्रशास