परिहार: आचार संहिता लागू होते ही परिहार पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही परिहार में आचार संहिता लागू होते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। गुरुवार को परिहार थाना पुलिस ने विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला। थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने और क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने की अपील की