परिहार: बेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरसिया गांव से भारी मात्रा में शराब और नशीला पदार्थ बरामद
गुप्त सूचना पर बेला थाना पुलिस ने सिरसिया गांव में छापेमारी कर 28.065 लीटर देशी-विदेशी शराब और 39 लीटर नशीला पदार्थ बरामद किया। ये सामान रामनरेश महतो की जमीन पर बने बाथरूम और झोपड़ी से मिला। पुलिस को देखकर श्याम महतो और प्रमोद महतो फरार हो गए। थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।