परिहार: परिहार के समाजसेवी कृष्ण मुरारी यादव ने जरूरतमंदों को पॉलीथिन उपलब्ध कराई
परिहार के समाजसेवी कृष्ण मुरारी यादव ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में पॉलीथिन उपलब्ध कराया। लगातार हो रही बारिश और जलभराव से लोगों के सामान भीगने की समस्या को देखते हुए उन्होंने यह पहल की। समाजसेवी यादव ने कहा कि बारिश में लोग अपने घरों और जरूरी चीजों को सुरक्षित रखने में परेशान हैं, इसलिए यह छोटी सी मदद उनके काम आएगी।