बरहट: कटौना पुल के पास स्कूटी पुल की रेलिंग से टकराई चालक हुआ घायल
Barhat, Jamui | Feb 26, 2024 बरहट प्रखंड के कटौना पुल के पास तेज रफ्तार स्कूटी पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार चालक घायल हो गया। घायल की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्घी निवासी सच्चिदानंद के रूप में की गई है। घायल को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।