तिरोड़ी: आगरी में जानलेवा बने बिजली के झूलते तार: पंचायत भवन-आयुष्मान केंद्र के पास मंडरा रहा हादसे का खतरा
तहसील क्षेत्र के ग्राम आगरी में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के पंचायत भवन और आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र के पास बिजली के तार खतरनाक तरीके से झूल रहे हैं। जमीन से महज 7-8 फीट ऊपर लटक रहे इन जर्जर तारों से हर वक्त करंट फैलने और जनहानि का खतरा बना हुआ है। जनपद पंचायत सदस्य छबीलता रामकिशोर वाहने ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेक