बिजावर: टीईटी परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, बिजावर में ज्ञापन सौंपा
बिजावर में वर्षों से कार्यरत शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा के विरोध में तहसील पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी को शनिवार की शाम 4 बजे ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि 20–25 साल की सेवा के बाद परीक्षा कराना उचित नहीं है। उन्होंने जनगणना व अन्य कार्यों के चलते तैयारी में असमर्थता जताते हुए टीईटी निरस्त कर प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता देने की मांग की।