बदायूं: कोड़ा जयकरन गांव के निकट डीसीएम ट्रक ने प्रॉपर्टी डीलर की कार में मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | May 29, 2025 बदायूं के थाना हजारपुर क्षेत्र कोड़ा जागरन गांव के निकट डीसीएम ट्रक ने प्रापर्टी डीलर रविंद्र सिंह की कार में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविंद्र के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने डीसीएम ट्रक को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।