बदायूं: महरौली गांव में विवाहिता की मारपीट कर हत्या करने का मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप
Budaun, Budaun | May 29, 2025 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के बिछुरिया गांव के रहने वाले राजू पुत्र स्वर्गीय वीरपाल मौर्य ने मूसाझाग थाने में एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें लिखा है कि उसकी बहन 20 वर्षीय निर्मला की शादी ग्राम महरौली में प्रेम पुत्र ओम प्रकाश मौर्य से 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले निर्मला को मारते पीटते थे और दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी।