हरिद्वार: भारत माता पुरम में विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, पहलगाम नरसंहार का बदला लेने की की अपील
विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने पहलगाम नरसंहार के दोषियों को बिना किसी सुनवाई के चौराहों पर मृत्युदंड देने की अपील की है। गुरुवार दोपहर 3 बजे करीब भारत माता पुरम मैं उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पाकिस्तान का पुतला फूंका और केंद्र सरकार से मांग करी कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि भविष्य याद करे।