हरिद्वार: कांग्रेसी कार्यकर्ता पाकिस्तान के विरोध में उतरे, तुलसी चौक पर फूंका पाकिस्तान का पुतला, सरकार से कार्रवाई की मांग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता भी पाकिस्तान के विरोध में उतर आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुलसी चौक पर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका और आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकियों के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पाकिस्तान के सख्त कदम उठाए जाएं।