हरिद्वार: जगजीतपुर में नशे में धुत होकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में कनखल पुलिस ने पकड़ा
जगजीतपुर में नशे में धुत होकर लड़ाई झगड़ा कर रहे और मारपीट को उतारू एक व्यक्ति को सबक सिखाते हुए कनखल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आलिम जगजीतपुर में पीठ बाजार का रहने वाला है। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे करीब कनखल थाना पुलिस ने जानकारी दी की आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।