हरिद्वार: प्रेस क्लब पहुंचे हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने प्राधिकरण की उपलब्धियां गिनाईं
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह गुरुवार दोपहर 2 बजे करीब प्रेस क्लब पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को अपना राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम हो या फिर तमाम चौराहों और पार्किंग का सौंदर्यकरण, पिछले 2 सालों में विकास प्राधिकरण ने यह कर दिखाया है और अब सारा फोकस अब ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर है।