हरिद्वार: सुभाष घाट पर नशे में धुत्त दो युवकों के बीच मारपीट, काफी देर तक हंगामा किया, वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार के सुभाष घाट पर नशे में धुत्त दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। दोनों युवक काफी देर तक गंगा किनारे मारपीट करते रहे। हंगामा होते देख मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी के समझाने पर भी दोनों युवक नहीं माने और गाली गलौज के साथ ही मारपीट करते रहे। पूछना मिलते ही हर की पौड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया