चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, चाईबासा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चार बजे सदर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी हीरालाल महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान चैंबर पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।