बंजरिया: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलाछपरा में शुक्रवार को एमडीएम में सड़ा अंडा दिया गया
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलाछपरा में शुक्रवार को एमडीएम में बच्चों को सड़ा अंडा देने पर बच्चे हुए नाराज। जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य राजकुमार ने बताया कि बच्चे सड़े अंडे फेक दिए। मामले को लेकर एचएम किरण कुमारी से बात न हो सकी। एमडीएम प्रभारी मिथिलेश कुमारी ने कहा मुझे जानकारी नही। प्रभारी बीएओ अनूप कुमार ने कहा हम जांच के लिए बोलते है,यह गलत है।