सैदपुर: सावन के सोमवार को जलाभिषेक करने कैथी जा रहे दो भाइयों की हुई मौत, गंभीर घायल की न्यू लीलावती अस्पताल में बची जान
सैदपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार तिराहा स्थित वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक वाराणसी के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे।