हरिद्वार: पथरी - बहादराबाद का टूटा संपर्क, एक्कड़ कलां में टूटी पुलिया, PWD की चेतावनी बाद भी जान हथेली पर रख पार कर रहे लोग
शनिवार शाम भारी बारिश के बाद पथरी रौ नदी पर एक्कड़ कलां में बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई जिसके चलते पथरी - बहादराबाद मार्ग का संपर्क टूट गया। PWD के अधिकारियों ने पुलिया से भारी वाहनों के ना गुजरने की चेतावनी देते हुए पुलिस को भी सूचना दी है, बावजूद इसके लोग जान हथेली पर रख पुलिया पार कर रहे हैं। पुलिया टूटने से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।