हरिद्वार: श्यामपुर में भारी बारिश के चलते अस्पताल में घुसा पानी, राष्ट्रीय राजमार्ग बना तालाब, SDM और CO सिटी ने लिया जायजा
भारी बारिश के चलते श्यामपुर में अस्पताल में जलभराव हो गया। हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तालाब जैसी स्थिति हो गई। बारिश रुकने के बाद एसडीएम और CO सिटी ने क्षेत्र का जायजा लिया और राष्ट्रीय राजमार्ग से जलभराव कम करने के निर्देश दिए। एसडीएम अजयवीर सिंह ने कहा कि आगामी कावड़ मेला को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था की जाए।