हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने भाईचारा रेस्टोरेंट के पास से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद किए देसी शराब के 53 पव्वे
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज भाईचारा रेस्टोरेंट के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सोनी है जो ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के पीठ बाजार का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी शराब के 53 पव्वे भी बरामद किए हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट भेज दिया गया।