हरिद्वार: जीआरपी थाना पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल किया बरामद
हरिद्वार GRP थाना पुलिस ने आज हरिद्वार रेलवे स्टेशन से एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम गोविंद जाटव है जो ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जटवाड़ा पुल कॉलोनी का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक यात्री का चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद किया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया