Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
chambahulchulnews
लियाकत खान बने जिला परिषद चंबा के नए उपाध्यक्ष, साहू पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
Chamba, Chamba
| Jul 10, 2026
MORE NEWS
ग्राम पंचायत साहू की ग्राम सभा की तस्वीर
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026
मणिमहेश यात्रा पर महत्वपूर्ण अपील। स्थानीय पुजारी वर्ग, युवक मंडल और गद्दी समुदाय ने श्रद्धालुओं से कमल कुंड की ओर न जाने की अपील की है। धार्मिक परंपराओं, स्थानीय मान्यताओं और सुरक्षा कारणों को देखते हुए केवल अधिकृत यात्रा मार्ग का ही उपयोग करने का आग्रह किया गया है। प्रशासन से भी प्रतिबंधित क्षेत्र में कड़े प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग उठी है। #ManimaheshYatra #Manimahesh #KamalKund #Bharmour #Chamba #HimachalNews #BreakingNews #UpdateNews #EkNazarHimachalNews #JaiBholenath #TravelAdvisory
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026
एक कदम सकारात्मक सोच की ओर...! #himachalpradesh #NewsUpdate #positivethinking #positivevibes #motivationalquotes
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026
कल 13 जुलाई को बनीखेत और आसपास के क्षेत्रों में बिजली रहेगी पूरी तरह बाधित डलहौजी/चम्बा 12 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी) विद्युत उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत आने वाले बनीखेत क्षेत्र में 13 जुलाई को निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, 33/11 के.वी. सब-स्टेशन डलहौजी के अंतर्गत 11 के.वी. बनीखेत फीडर की एचटी/एलटी लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान बनीखेत बाजार सहित पपर क्षेत्र (गैस एजेंसी बनीखेत, सत्य साईं स्कूल, के.वी. स्कूल बनीखेत, डी.ए.वी. कॉलेज बनीखेत), कंडा, बडेरू तलगुट, बाड़ तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन पूरी तरह मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो कार्य की समयावधि में बदलाव संभव है। विभाग का कहना है कि यह कार्य क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मरम्मत कार्य अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय के दौरान धैर्य रखें और विभाग के कार्य में सहयोग प्रदान करें। विद्युत उपमंडल डलहौजी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि के दौरान अपने आवश्यक कार्यों की अग्रिम योजना बना लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Chamba, Chamba | Jul 12, 2026
नीट पेपर लीक और चंदा विवाद को लेकर चम्बा में कांग्रेस का मशाल जुलूस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग चम्बा, 12 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी) नीट पेपर लीक मामले और चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चम्बा बाजार में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्रों ने मशाल जुलूस निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं, वहीं आस्था के नाम पर चंदे में गड़बड़ी के आरोप जनता की भावनाओं को आहत करते हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसे शासन की विफलता बताते हुए कहा कि अब सत्ता का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी, युवा कांग्रेस प्रभारी अखिल अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनाभ पठानिया और एनएसयूआई अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और देश की पारदर्शी व्यवस्था के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के समय ऐसे मुद्दे उठते थे तो वर्तमान सत्ताधारी दल जोरदार विरोध करता था, लेकिन अब गंभीर मामलों पर चुप्पी साध ली गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने अंत में कहा कि देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी।
Chamba, Chamba | Jul 12, 2026