कैराना: कांधला में बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित दुकानदार थाने में पहुंचा
कांधला थाने में हारून नामक व्यक्ति पहुंचा। बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान करता है। बीते 17 अक्टूबर को उसकी बाइक को अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में उसने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वह खुद भी बाइक की तलाश में जुटा हुआ है। बाइक का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।