डुंडा: भाजपा ने बैठक कर आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू की, कार्यकर्ताओं में चुनाव तैयारियों को लेकर भरा जोश
सोमवार को 12 बजे ज्ञानसू में भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरु देवी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरपालिका व नगर पंचायतों के संभावित अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशियों को लेकर संगठन स्तर पर विस्तार से चर्चा की गई। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मंडल अध्यक्षों से निकाय चुनाव का लेकर विस्तार विचार विमर्श किया।