👉#दिव्यांगजनों के कल्याण को निरंतर कार्य कर रही सरकार : विधायक
=ददरौल ब्लॉक में ट्राईसाइकिल व सहायक उपकरण वितरित
शाहजहांपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से ददरौल ब्लॉक में ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने ददरौल, मदनापुर और कांट ब्लॉक के 90 पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल,अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी दैनिक जरूरतों को आसान करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सृष्टि जायसवाल ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को अभी तक ट्राईसाइकिल या अन्य सहायक उपकरण नहीं मिले हैं और जिन्हें इनकी आवश्यकता है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पात्र लाभार्थी पंजीकरण और आवेदन संबंधी जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
Arvind Kumar Singh
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 30, 2026