बाह: पिनाहट में तेज रफ्तार i20 कार का टायर फटने से ट्रैक्टर और बाइक सवारों से हुई भिड़ंत, आधा दर्जन घायल
पिनाहट अरनोटा रोड पर नहर की पुलिया के पास सोमवार सुबह10:15 बजे तेज रफ्तार i20 कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पिनाहट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का टायर फट गया, वहीं पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक का पैर फैक्चर हो गया। दुर्घटना में i20 कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल