बाह: पिनाहट में काली पल्सर पर सवार लुटेरों का आतंक खत्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिनाहट पुलिस ने ब्लॉक क्षेत्र में एक माह से आतंक मचाने वाले काली पल्सर सवार बदमाशों को रविवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन बदमाशों ने लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम देकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रखा था। थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह और एसआई नीटू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया।