बाह: पिनाहट में चंबल नहर के पंप हाउस में केबल फॉल्ट के कारण आग, नहर हुई बंद
पिनाहट चंबल नदी घाट स्थित प्रथम पंप हाउस में सोमवार सुबह करीब 8 बजे विद्युत केबल में फॉल्ट होने से आग लग गई। घटना की सूचना नहर विभाग के अधिकारियों और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मियों ने केबलों में लगी आग पर काबू पाया। आग लगने से पंप हाउस में नुकसान की आशंका जताई जा रही है।