बाह: जरार में होंडा मोटरसाइकिल शोरूम पर मारपीट और तोड़फोड़, संचालक को जान से मारने की मिली धमकी
बाह कस्बा के जैन नगर निवासी सुदेश उपाध्याय, जो जरार में "उपाध्याय होंडा" नाम से मोटरसाइकिल शोरूम चलाते हैं, रविवार दोपहर करीब 1 बजे चार अज्ञात लोगों की अभद्रता और मारपीट का शिकार हुए। शोरूम पर मोटरसाइकिल के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बेचा जाता है। संचालक के अनुसार, चारों आरोपी शोरूम पर आए और बिना कारण गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।