बाह: डग्गामार बस में रानी का बाग के युवक को जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार
खेड़ा राठौर थाने के रानी के बाग निवासी 26 वर्षीय युवक शिवम, जो अहमदाबाद, गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है, जहरखुरानी गिरोह का शिकार होते-होते बच गया। शनिवार को ट्रेन में बैठकर घर लौट रहा था रविवार सुबह आगरा पहुंचा। आगरा से डग्गामार बस में बाह के लिए सवार होते ही गिरोह के एक सदस्य ने उसे विषाक्त पदार्थ सुंघा दिया।