बाह: पिनाहट में बोरे में मिला बच्चे का शव, नरबलि की जताई गई आशंका
पिनाहट कस्बा के नयापुरा गांव में लापता आठ वर्षीय बच्चे रौनक का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई है। माथे पर तिलक के निशान और चौदस अमावस्या के दिन शव मिलने पर नरबलि की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हत्या या बलि की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। शुक्रवार शाम रौनक घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।