बखरी: बखरी नगर परिषद में पान मसाला व्यवसायी से हुई छिनतई की घटना पर लोजपा की बैठक
बखरी नगर परिषद में पान मसाला व्यवसायी के साथ हुई छिनतई की विफल घटना से व्यवसाईयों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को लोजपा कार्यकर्ताओं की बखरी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष बखरी से घटना में संलिप्त दोषियों की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।