मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया, जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी गीता पत्नी संतोष ने पति से कहासुनी होने पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। जिसके बाद गीता की हालत बिगड़ गई। आनंद फानन में परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।