मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र की किशोरी ने स्कूल में बच्चों से कहासुनी के बाद डाई पीकर जान देने का किया प्रयास
दन्नाहार थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने स्कूल में बच्चों से हुई कहासुनी के बाद घर आने के बाद डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई आनंद-फानन में परिजनों के द्वारा किशोरी की बिगड़ती हालत को देख जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।