मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में विक्की सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी
बिछवा थाना क्षेत्र में एटा जनपद के थरौली निवासी जितेंद्र पुत्र सुखवासी लाल जरामई अपनी ननिहाल से होकर वापस घर विक्की लेकर जा रहे थे। तभी सिमरई के पास अज्ञात वाहन ने उनकी विक्की में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेंद्र घायल हो गए।घायल जितेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उनका डॉक्टरो के द्वारा उपचार किया जा रहा है।