शाहजहांपुर: बेटे पर मारपीट कर जबरन घर से निकालने का आरोप लगाते हुए इस्लामनगर की पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस्लामनगर मोहल्ले में स्थित काशीराम कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता ने एसपी अशोक मीणा को शिकायती पत्र देकर बेटे पर आरोप लगाया है कि उसने उसे काशीराम कॉलोनी में दिए गए आवास से मारपीट कर जबरन घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने एसपी अशोक मीणा से बेटे द्वारा कब्जा किए गए आवास को खाली कराए जाने की गुहार लगाई है।