रोजा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी रोड पर बाइपास के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। रोजा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी का आरोपी साजन गुप्ता रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसको जेल भेजेगी ।