शाहजहांपुर: हरदोई के कपूरपुर के पास सिमेंट की मशीन से गिरकर कांट थाना क्षेत्र के चाहरपुर के मजदूर की मौत,पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
थाना कांट क्षेत्र के चाहरपुर गांव के रहने वाले सौरभ हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र में मकान का विंटर डालने गए थे। शुक्रवार की रात वापस घर आते समय पचदेवरा थाना क्षेत्र में सीमेंट की मशीन से गिरकर सौरभ की मौत हो गई। परिजनों ने शव घर लाने के बाद कांट पुलिस को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।