शाहजहांपुर: ग्राम सभा गुलड़िया के किसानों ने भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र में स्थित ग्राम सभा गुलड़िया के किसानों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव को सौंपा है। गंगा एक्सप्रेस वे औद्योगिक गलियारा द्वारा ग्राम सभा गुलड़िया में अधिग्रहित की जा रही जमीनों के सर्किट रेट बढ़ाए जाने की मांग की है। जिससे की किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।