शाहजहांपुर: कटरा क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर खनन अधिकारी बनकर ट्रक चालक से लूट की कोशिश,शनिवार को वीडियो सामने आया
मैनपुरी जिले के थाना ओछा क्षेत्र के गांव इलापुर के रहने वाले सीटू ट्रक लेकर रूद्रपुर से छिबरामऊ जा रहे थे।24 जनवरी की रात कटरा क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर मुशर्रफ वाली पुलिया के पास खनन अधिकारी बनकर युवकों ने ट्रक को रोकर कागजात मांगे।उसके बाद रुपये की मांग करने लगे।विरोध करने पर ट्रक चालक के साथ मारपीट की गई।शनिवार को घटनास्थल के पास का वीडियो सामने आया है।