शाहजहांपुर: जलालाबाद क्षेत्र के कोलापुर पास 20 फुट गहरी खाई में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पर मचा कोहराम
फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव चपरा के रहने वाले नरवीर गांव के रहने वाले नीरज के साथ ट्रैक्टर ट्राली से आलू बेचने के लिए जलालाबाद आए थे। वापस लौटते समय देर रात जलालाबाद क्षेत्र के कोलापुर के पास बीस फुट गहरी खाई में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दोनो की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।